नई दिल्ली, फरवरी 21 -- नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता समाज कल्याण मंत्री एवं बवाना विधानसभा क्षेत्र से विधायक रविन्द्र इन्द्राज सिंह ने शनिवार को कुतुबगढ़ और मुंगेशपुर गांवों सहित क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर विकास कार्यों का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए कभी फण्ड की कमी नहीं होने दी जाएगी। ये शिलान्यास केवल ईंट और पत्थर का प्रतीक नहीं, बल्कि क्षेत्र के नागरिकों के विश्वास, सुविधाओं और बेहतर जीवन की मजबूत नींव हैं। मंत्री रविन्द्र इन्द्राज ने कुतुबगढ़ गांव में दिल्ली ग्राम विकास फण्ड के अंतर्गत शमशान घाट रोड एवं नालियों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। पुठ खुर्द में गंगा टोली रोड एवं नालों के विकास कार्यों का भी उन्होंने उद्घाटन किया। वहीं, मुंगेशपुर गांव में दिल्ली ग्राम विकास फण...