बरेली, फरवरी 26 -- शहर में अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम की टीम ने बुधवार को अभियान चलाया। महादेव सेतु के नीचे कुतुबखाना चौक से जिला अस्पताल रोड तक कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान दुकानों के आगे किए गए अतिक्रमण को हटाने को लेकर टीम और अतिक्रमणकारियों के बीच नोकझोंक हुई। कुछ स्थानों पर विरोध भी देखने को मिला, हालांकि टीम ने सख्ती बरतते हुए सड़क किनारे रखे सामान और अवैध ढांचे हटवाए। इसके बाद टीम किला रोड पहुंची, जहां सड़क पर कब्जा कर दुकानें बढ़ाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। राजस्व निरीक्षक सच्चिदानंद सिंह ने बताया कि अभियान के तहत अतिक्रमण करने वालों पर कुल 95 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। कुतुबखाना से जिला अस्पताल रोड पर अतिक्रमण हटाने पर हंगामा, नोंकझोंक, नगर निगम की टीम ने चलाया अभियान, महादेव सेतु के नीचे कुतुबखाना चौक से जिला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.