बरेली, फरवरी 13 -- नगर निगम ने गुरुवार को कोतवाली से कुतुबखाना बाजार तक सड़क के दोनों ओर फुटपाथ खाली कराया। टीम ने 40 से अधिक अतिक्रमण ध्वस्त कर 44 हजार जुर्माना वसूला। राजस्व निरीक्षक सच्चिदानंद सिंह ने बताया कि गुरुवार को कोतवाली से कुतुबखाना बाजार तक सड़क, फुटपाथ पर बांस व लोहे की पोल के सहारे किए गए अतिक्रमण को ध्वस्त कर कब्जामुक्त कराया गया। उन्होंने बताया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...