मुंगेर, अप्रैल 27 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। सदर प्रखंड की कुतलूपुर पंचायत में आने वाले बारिश के मौसम में लोगों का आवागमन बेहद कठिन हो जाएगा। दो साल पहले ही कुतलूपुर मुख्य पथ पर स्थित पुलिया बाढ़ की तेज धार में ध्वस्त हो गई थी। तब से पंचायत के लोगों के लिए बरसात में आना-जाना किसी चुनौती से कम नहीं रह गया है। ग्रामीण कार्य विभाग ने अस्थायी तौर पर डायवर्जन बनाकर काम चलाया, लेकिन स्थायी पुल निर्माण के लिए अब तक कार्य शुरू नहीं हो सका है। इससे भी बड़ी समस्या यह है कि पंचायत को जोड़ने वाली मुख्य सड़क का मेंटेनेंस कार्य भी पिछले साल समाप्त हो गया। रखरखाव के अभाव में सड़क जगह-जगह गड्ढों में तब्दील होकर पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। ग्रामीणों ने चेताया है कि यदि मानसून से पहले काम शुरू नहीं हुआ तो वे सड़क पर उतरकर विरोध करेंगे। पंचायत के करीब 8 हजार ...