कुतलूपुर में करंट की चपेट में आई 3 साल की बच्ची, घर में खेलने के दौरान हुआ हादसा
मुंगेर, जून 13 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। सदर प्रखंड की कुतलूपुर पंचायत में शुक्रवार को वार्ड नंबर-18 में घर में खेल रही 3 साल की मासूम बिजली करंट की चपेट में आ गई। हादसे में बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया। जानकारी के अनुसार कुतलूपुर निवासी अमित मंडल की 3 वर्षीय बेटी आरोही कुमारी शुक्रवार सुबह घर में खेल रही थी। इसी दौरान वह कमरे में रखे बिजली के नंगे तार के संपर्क में आ गई। करंट लगते ही बच्ची अचेत होकर गिर पड़ी। परिजन तुरंत उसे लेकर सदर अस्पताल भागे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि घर में बिजली का बोर्ड नीचे लगा था और तार कटा हुआ था। बच्ची खेल-खेल में वहीं पहुंच गई। सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.