मुंगेर, नवम्बर 17 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। सदर प्रखंड की कुतलूपुर पंचायत के वार्ड नंबर 66 हरी बाबू टोला में शनिवार को शुरू हुए भीषण कटाव को रोकने के लिए रविवार को फ्लड फाइटिंग बेगूसराय की ओर से कटाव रोधी कार्य शुरू किया गया । भीषण कटाव को लेकर ग्रामीणों में दहशत व्याप्त था। ग्रामीणों ने कहा कि जल्द ही कटावरोधी कार्य शुरू कर दिया गया। गौरतलब है कि पिछले 2 महीने के अंदर हरी बाबू टोला में चौथी बार कटाव शुरू हुआ। उधर बाढ़ नियंत्रण विभाग बेगूसराय के कार्यपालक अभियंता राजीव कुमार ने बताया कि 2 से 3 दिनों के अंदर कटाव पर काबू पा लिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.