बस्ती, नवम्बर 25 -- बस्ती, निज संवाददाता। बैंकों की जिला परामर्शदात्री समिति एवं जिला पुनरीक्षण समिति की त्रैमासिक बैठक में ऋण-जमा अनुपात वा हंगामा हो गया। एक बैंक अधिकारी ने एक निजी बैंक का नाम लेते हुए कहा कि वे गुंडा-डंडा के बल पर ऋण वसूलते हैं। हम नहीं वसूल पाते हैं, इसलिए ऋण नहीं देते हैं। इसको लेकर एमएलए व एमएलसी प्रतिनिधियों ने कड़ा प्रतिरोध करते हुए हंगामा कर बहिष्कार का निर्णय लिया। सीडीओ ने बीचबचाव किया तो बैठक हो पाई। कलेक्ट्रेट सभागार में सीडीओ सार्थक अग्रवाल की अध्यक्षता में बैठक हो रही थी। बैठक में एमएलसी प्रतिनिधि हरीश सिंह, विधायक प्रतिनिधि पंडित सरोज मिश्र, गुलाब सोनकर, फूलचंद्र श्रीवास्तव ने आपत्ति दर्ज कराया कि आम जनमानस को रोजगार सृजन करने के लिए जो योजना है, उसके तहत बैंक ऋण नहीं दे रहे हैं। बैंक अनावश्यक रूप से दौड़ात...