फतेहपुर, फरवरी 15 -- खागा। गंगा एवं यमुना के ठीक मध्य में मंझिलगांव में विराजमान कुण्डेश्वर महादेव के दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। रविवार को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर न केवल जनपद बल्कि दूसरे जनपदों से आकर हजारों भक्तों ने कुण्डेश्वर महादेव के दर्शन कर विश्व कल्याण की कामना की। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मंझिलगांव में भोर पहर से ही भक्तों की आमद शुरू हो गई थी। भक्तों को भगवान भोलेनाथ का बाधा रहित दर्शन कराने के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे। भक्तों ने कतारबद्ध होकर पवित्र शिवलिंग पर बेलपत्र, पुष्प, मंदार व जल अर्पित कर पूजन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.