जमशेदपुर, अप्रैल 20 -- झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी द्वारा किए गए ट्वीट पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने त्वरित संज्ञान लिया है।ट्वीट में पूर्वी सिंहभूम ज़िले के बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत सांद्रा पंचायत निवासी गोविंद मुंडा की विशाखापट्टनम के पास हुई असामयिक मृत्यु की जानकारी साझा करते हुए परिजनों को पार्थिव शरीर दिलाने हेतु मदद की अपील की गई थी।मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि शोकाकुल परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाए तथा पार्थिव शरीर को शीघ्र उनके गृह स्थान तक पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।सरकार की इस त्वरित पहल से पीड़ित परिवार को इस कठिन समय में राहत मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.