झांसी, मई 10 -- झांसी। मऊरानीपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत धायपुरा में कुढार नदी पर जल्द पुल बनेगा। पुल व सड़क मार्ग निर्माण कार्य का भूमि पूजन हुआ। बतौर मुख्य अतिथि सांसद डॉ अनुराग शर्मा एवं विधायक डॉ रश्मि आर्य रहीं। उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजन किया। उन्होंने बताया कि सेतू निगम विभाग द्वारा 13.05 करोड़ रुपए की लागत से ग्राम धायपुरा में कुढार नदी पर बनने वाले पुल एवं लोक निर्माण विभाग द्वारा किया जाएगा। झांसी खजुराहो राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित अटारन माइनर से होते हुए धायपुरा, बरुआमाफ गांव तक 4.91 करोड़ रुपए की लागत से सड़क मार्ग का निर्माण किया गया। ग्रामीणों ने लंबे समय से इस मार्ग एवं पुल निर्माण की मांग की थी। सांसद ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार गांवों के विकास और ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर सड़क एवं पुल सुविधाओं से जोड़ने ...