मुजफ्फरपुर, फरवरी 17 -- कुढ़नी एक संवाददाता। कुढ़नी विधायक केदार गुप्ता ने बीते दिनों हुई कई दुखद घटनाओं से प्रभावित पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता दिलाई। विधायक ने पोखर में डूबने से जान गंवाने वाले मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख की सहायता राशि का चेक सौंपा। किनारु के आलोक राम, महंथ मनियारी के चंदेश्वर सहनी, केरमा के माधुरी देवी की डूबने से मृत्यु हो गई थी। साथ ही किशुनपुर बलौर के दुखित राम एवं परमेश्वर राम के घर में बीते दिन आग लग गई थी। इन दोनों पीड़ित परिवार को 12-12 हजार की सहायता राशि का चेक दिया। मौके पर सीओ अनिल संतोषी, अमित कुमार, मुखिया अरविंद कुमार सबीन, अरविंद गुप्ता, राजकुमार साह, राकेश सिंह, लट्टू सिंह, शिवचंदन सिंह, मिंटू पासवान सहित अन्य उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.