मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 9 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कुढ़नी प्रखंड के मध्य विद्यालय किनारु दक्षिणी में मंगलवार को प्रखंड में पदास्थापित 99 बैच के प्राचार्य और सहायक शिक्षकों का मिलन सह सम्मान समारोह हुआ। इसमें प्रखंड क्षेत्र में पिछले 26 वर्षों से कार्यरत बीपीएससी बैच के शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल हुईं। शिक्षकों ने एक-दूसरे को बधाई दी और अपने कर्तव्य को याद किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि बच्चों का सुनहरा भविष्य शिक्षकों के हाथों में है, इसलिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षण देना ही उनका धर्म है। सभी ने बेहतर शिक्षण प्रदान करने का संकल्प लिया। चंद्रभूषण कुमार, अफरोज आलम, शनि कुमार, सुनील कुमार, गोपाल शर्मा, रवि कुमार, संतोष कुमार सहित कई प्राचार्यों ने विचार रखे। स्वागत गान सारिका सिंह और अर्चना कुमारी ने प्रस्तुत किया। संचालन प्रमोद कुमार और प्र...