मुजफ्फरपुर, जनवरी 28 -- कुढ़नी। पैजा-खरौनाडीह में बुधवार को सार्वजनिक रास्ते से अतिक्रमण हटाया गया। राजस्व पदाधिकारी अनिल कुमार संतोषी, थानेदार संदीप कुमारी महतो के नेतृत्व में पुलिस ने बुलडोजर से अतिक्रमण खाली कराया गया। राजस्व पदाधिकारी ने बताया कि सार्वजनिक रास्ते पर अतिक्रमण के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही थी। उन्होंने बताया कि आगे भी सरकारी एवं सार्वजनिक भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...