मुजफ्फरपुर, जून 8 -- कुढ़नी, हिन्दुस्तान संवददाता। कुढ़नी रेलवे स्टेशन के समीप सोमवार देर शाम को एक व्यक्ति ट्रेन से गिरकर जख्मी हो गया। घटना सूचना मिलने पर पहुंची कुढ़नी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जख्मी को इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती कराया। जख्मी व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है। कुढ़नी थाना प्रभारी पुनीत कुमार ने बताया कि व्यक्ति की पहचान की कोशिश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...