कुढ़नी में चोरी के ट्रक साथ तीन शातिर गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर, जून 21 -- कुढ़नी, हिन्दुस्तान संवददाता। कोल्ड स्टोर के पास शनिवार की रात वाहन जांच के दौरान पुलिस ने चोरी के ट्रक के साथ तीन शातिरों को गिरफ्तार कर लिया। धरे गए शातिर कुढ़नी थाने के माधोपुर कपूर निवासी छोटन कुमार, वैशाली जिले के कटहरा ओपी के राजा कुमार व मोतीपुर थाने के मोतीपुर निवासी आदित्य कुमार हैं। पुलिस की पूछताछ में तीनों शातिरों ने बताया कि कच्ची-पक्की से मिनी ट्रक की चोरी कर ले जा रहे थे। एसडीपीओ पश्चिमी अनिमेष चंद ज्ञानी ने बताया कि तीनों से थाना पर रखकर पूछताछ की जा रही है। तीनों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मौके पर कुढ़नी थाना प्रभारी पुनीत कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.