मुजफ्फरपुर, फरवरी 3 -- कुढ़नी, एक संवाददाता। कुढ़नी में इंटरमीडिएट का परीक्षा देते समय एक छात्र बेहोश होकर गिर गया। यह देख परीक्षा देने वाले अन्य छात्रों में अफरातफरी मच गई। केंद्र पर ड्यूटी में मौजूद शिक्षकों ने बेहोश हुए छात्र को जोनल मजिस्ट्रेट की गाड़ी से इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल रेफर कर दिया गया। बेहोश छात्र आदर्श कुमार बोचहां थाना के हुसैनपुर गांव का रहने वाला था। आदर्श उत्क्रमित हाईस्कूल बोचहां का छात्र था। वह मंगलवार को इंटर का परीक्षा देने के लिए कुढ़नी के बुनियादी विद्यालय कमतौल चंद्रहट्टी स्थित सेंटर पर आया था। परीक्षा देने के क्रम में वह बेहोश हो गया। बेहोश होने के कारणों की जानकारी नहीं मिली है। वहीं जानकारी मिलने पर पहुंचे परिजन आदर्श के इलाज के लिए शहर चले गए।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.