मुजफ्फरपुर, मई 24 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कुढ़नी पीएचसी में अल्ट्रासाउंड मशीन छह माह से शोपीश बना है। ऑपरेटर के अभाव में यह शुरू नहीं हो रही और कुढ़नी के सैकड़ों मरीजों को मुजफ्फरपुर जाकर पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं। स्थानीय समाजसेवी सुशील कुमार व जिप सदस्य प्रियंका कुमारी ने कहा कि अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की मशीन होते हुए भी चालू नहीं किया जाता है। इससे मरीजों को 20 किमी की दूरी तय कर मुजफ्फरपुर शहर जाना होता है। वहीं, प्रभारी का कहना है कि मशीन का रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ हैं और न कोई ऑपरेटर है। यह भी पढ़ें- सदर अस्पताल: अनट्रेंड डॉक्टर हर महीने कर रहे 300 मरीजों का डायलिसिस यह भी पढ़ें- अस्पतालों में जांच मशीन खराब, मरीज परेशान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...