चंदौली, मार्च 3 -- नियामताबाद। विकासखण्ड के कुढ़कला से अलीनगर वार्ड संख्या तीन को जाने वाला संपर्क मार्ग काफी क्षतिग्रस्त हो गया है। इससे आवागमन करने में परेशानी हो रही है। क्षेत्रीय लोगों ने मार्ग के मरम्मत कराए जाने की मांग की। पीडीडीयू नगर चकिया मार्ग को अलीनगर से जोड़ने वाला सम्पर्क मार्ग काफी क्षतिग्रस्त हो गया है। इससे राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि उक्त मार्ग चकिया रोड को अलीनगर सकलडीहा मोड़ वाया वार्ड संख्या तीन से जोड़ता है। मार्ग पर जगह जगह गड्ढे हो जाने से स्थिति अधिक नारकीय हो गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...