कुडू में जनजातीय संवाद कार्यक्रम आयोजित
लोहरदगा, अक्टूबर 3 -- कुडू, प्रतिनिधि। लोहरदगा कुडू प्रखंड मुख्यालय के सभागार में शनिवार को प्रखंड स्तरीय जनजातीय संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग सदस्य आशा लकड़ा ने भाग लिया। उन्होंने जनजातीय समाज के लोगों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों स्थानीय जनप्रतिनिधियों से संवाद कर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं एवं जनजातीय समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी प्राप्त की। संवाद में मुख्य रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क एवं आधारभूत सुविधाओं की कमी, विद्यालयों में शिक्षकों की कमी, ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की आवश्यकता, कई जगहों पर सीएनटी कानून का उल्लंघन आदिवासी भूमि की खरीद बिक्री और विवाद के मामले के अलावे जनजातीय समाज के संवैधानिक अधिकारों, कल्याण एवं विकास से जुड़े ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.