लोहरदगा, मार्च 15 -- कुडू, प्रतिनिधि।लोहरदगा के केंद्रीय महावीर मंडल कुडू की बैठक रविवार को सरस्वती शिशु मंदिर कुडू प्रांगण में पूर्व अध्यक्ष विकास शाहदेव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में विगत वर्ष रामनवमी शोभा यात्रा की समीक्षा करते हुए इस वर्ष केंद्रीय महावीर मंडल कुडू में शामिल सभी अठाईस महावीर अखाड़ा के सहयोग से भव्य और ऐतिहासिक रामनवमी शोभा यात्रा के आयोजन का निर्णय लिया गया। आगामी 17 मार्च मंगलवार को सरस्वती शिशु मंदिर कुडू के प्रांगण में अपराह्न चार बजे पुनः सभी महावीर अखाड़ा के पदाधिकारी व सदस्यों की बैठक नई समिति के गठन और आयोजन के तैयारी के निमित्त आहूत की गई है। अध्यक्षता करते हुए विकास शाहदेव ने बैठक में सभी अखाड़ा के रामभक्तों को अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की। बैठक में आनंद यादव,संजय चौधरी,अमित कुमार बंट...