लोहरदगा, जून 18 -- कुडू, प्रतिनिधि। मुहर्रम सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर गुरुवार को लोहरदगा के कुडू थाना परिसर में शांति समिति की बैठक एसडीपीओ श्रद्धा केरकेट्टा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सीओ सह बीडीओ संतोष उरांव, इंस्पेक्टर चंद्रशेखर, थाना प्रभारी अजित कुमार के अलावा क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, अखाड़ा कमेटी के पदधारियों और विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक को संबोधित करते हुए एसडीपीओ श्रद्धा केरकेट्टा ने कहा कि मुहर्रम आस्था एवं अनुशासन का पर्व है। इसे आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द्र के साथ मनाया जाए। उन्होंने सभी अखाड़ा समितियों से प्रशासन द्वारा जारी दिशा -निर्देशों का पालन करने, निर्धारित मार्गों पर ही जुलूस निकालने तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचने की अपील की। यह भी पढ़ें- मुहर्रम को ले भंड...