लोहरदगा, फरवरी 1 -- कुडू, प्रतिनिधि। लोहरदगा जिले कुडू प्रखण्ड के बाजारटांड़ स्थित ठठेरा मोहल्ला के पूरे रोड में हर वक्त सालों से बह रहे नाली का गंदा पानी और उसके दुर्गंध से मोहल्लेवासियों का जीना मुहाल है। दुर्गंध, मच्छरों और गंदगी के बीच रहने को मजबूर लोग अब गंभीर बीमारियों के साये में जी रहे हैं। डेंगू-मलेरिया का खतरा मंडरा रहा है। लेकिन पंचायत से लेकर प्रखंड प्रशासन तक खामोश है। मोहल्लावासी मोती ताम्रकार, अनिल साहू, प्यारे लाल, पारस कुमार आदि का कहना है कि बार-बार जन प्रतिनिधियों और प्रशासन से शिकायतों के बावजूद कोई स्थायी समाधान नहीं निकला। वहीं कुछ लोग नाली में कचरा, घरेलू अपशिष्ट और प्लास्टिक फेंककर समस्या को और भी बदतर बना रहे हैं। पूरे रोड में इस तरह से नाली का गंदा पानी फैला है कि इस रोड में पैदल चलना भी लोगों का मुश्किल हो गया ह...