कुड़ू में नशे का खेल बेनकाब: 19 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त
लोहरदगा, अप्रैल 2 -- कुड़ू, प्रतिनिधि।लोहरदगा जिले के कुड़ू थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में पुलिस ने 19 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गुरुवार को आयोजित प्रेसवार्ता में अनुमंडल पुलिस अधिकारी श्रद्धा केरकेट्टा ने जानकारी देते हुए बताया कि एक अप्रैल की रात पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिज़वी को सूचना मिली थी कि लोहरदगा-चंदवा मार्ग से अवैध मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री के लिए तस्करी की जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद अनुमंडल पुलिस अधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। छापेमारी के दौरान चांपी चौक के पास चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी दौरान एक टीवीएस राइडर मोटरसाइकिल से आ रहे दो युवकों को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में उनके पास से प्लास्टिक म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.