सुल्तानपुर, अप्रैल 22 -- कुड़वार, संवाददाता। स्थानीय कस्बा निवासी युवक की दिल्ली में एक सड़क दुर्घटना में मौत की खबर पर परिवार में कोहराम मच गया। शव बुधवार देर रात घर पहुंचने की सम्भावना है। कस्बा राइन टोला निवासी इरफान पुत्र मुख्तार अहमद दिल्ली में आढ़त का काम करता था। मंगलवार को जब वह अपनी दुकान पर मौजूद था तभी चार पहिया वाहन की चपेट में आ गया। जिससे इरफान (26)की मौत हो गयी।मौत की सूचना मिलते ही पत्नी शाहनूर बानो, मां राबिया,भाई अंसार,रूकसान व रिजवान का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक इरफान की इसी वर्ष फरवरी महीने में शादी हुई थी। शुक्रवार को घर आया था और रविवार को वापस दिल्ली गया था। यह भी पढ़ें- वाहन से कुचले डीलर की इलाज के क्रम में मौत यह भी पढ़ें- बांका: सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में कोहराम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...