बुलंदशहर, अप्रैल 7 -- प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत जिले में गेहूं की पैदावार का सटीक आकलन करने के लिए मंगलवार को सदर ब्लॉक के ग्राम कुड़वल बनारस में क्रॉप कटिंग हुई। अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और पैदावार के आंकड़े दर्ज किए। अधिकारियों की मौजूदगी में हुए इस प्रयोग के दौरान गेहूं की विभिन्न किस्मों की उत्पादकता जांची गई जिसमें उन्नत किस्म 303 ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 50 कुंतल प्रति हेक्टेयर की पैदावार दर्ज की है। जिला कृषि अधिकारी रामकुमार यादव ने बताया की खेतों में गेहूं की फसल की कटाई जारी है और क्रॉप कटिंग के माध्यम से किसानों को पैदावार के बारे में बताया जा रहा है। उन्होंने बताया की जिला प्रशासन और कृषि विभाग की पूरी टीम की निगरानी में क्रॉप कटिंग कराई गई। एडीएम प्रशासन प्रमोद कुमार पाण्डेय ने मौके ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.