घाटशिला, जून 7 -- डुमरिया, संवाददाता। डुमरिया प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित उच्च विद्यालय भागाबांदी परिसर में कुड़मी सांस्कृतिक विकास समिति के तत्वावधान में आयोजित रक्तदान शिविर में कुल 57 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। शिविर में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर मानव सेवा का परिचय दिया। समिति के सक्रिय सदस्य गोमा महतो ने बताया कि रक्तदान शिविर में 54 पुरुष एवं 3 महिला रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। शिविर के सफल आयोजन के लिए समिति द्वारा पूर्व में डुमरिया क्षेत्र के विभिन्न गांवों और टोला-मोहल्लों में जागरूकता अभियान चलाया गया था। लोगों को रक्तदान के महत्व एवं इससे होने वाले सामाजिक लाभों के बारे में जानकारी दी गई थी। उन्होंने बताया कि इसी जागरूकता अभियान का सकारात्मक परिणाम रहा कि बड़ी संख्या में लोगों ...