घाटशिला, अक्टूबर 9 -- पोटका। आदिवासी बचाओ संघर्ष मोर्चा के अगुवाई में गुरुवार को हाता बिरसा मुंडा चौक से आदिवासी बचाओ जन आक्रोश रैली जमशेदपुर में भाग लेने सैंकड़ों की संख्या में आदिवासी समुदाय जमशेदपुर गए। इसके पूर्व विभिन्न गांवों से आदिवासी समाज के महिला पुरूष हाता चौक पहुंचे। यहां भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना किया, तदुपरांत आदिवासी एकता जिंदाबाद, कुड़मी समुदाय इतिहास मिटाना बंद करो जैसे नारे लगाए। मौके पर पर मोर्चा के नेता महीन सरदार, महावीर सरदार,जूनिता सरदार ने कहा कि कुड़मियों द्वारा आदिवासी का दर्जा देने हेतु इतिहास को मिटाने का प्रयास किया जा रहा है। कुड़मी समुदाय पूर्व में भी आदिवासी बनाने की मांग उठाए, लेकिन उनकी मांग नहीं मानी गई। हाई कोर्ट द्वारा भी मांग को खारिज कर दिया गया। आज हमारा हक छीनने की क...