धनबाद, सितम्बर 22 -- सिजुआ, प्रतिनिधि। तेतुलमारी शक्ति चौक पर रविवार की शाम कुड़मी समाज के लोगों ने समाज से जुड़े छह विधायकों का पुतला फूंका। इस दौरान जमकर नारेबाजी की गई। पुतला दहन कार्यक्रम का नेतृत्व पूर्व मुखिया नरेश महतो कर रहे थे। उन्होंने बताया कि टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो, रामगढ़ विधायक ममता देवी, इचागढ़ विधायक सविता देवी, सिल्ली विधायक अमित महतो, गोमिया विधायक योगेंद्र प्रसाद महतो और सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो का पुतला दहन किया गया। 20 सितंबर को हुए रेल टेका डहर छेका आंदोलन में झारखंड, बंगाल और ओड़िशा के करीब 100 रेलवे स्टेशनों पर लाखों लोग शामिल हुए। लेकिन समाज के इन विधायक आंदोलन से दूर रहे। मौके पर संतोष महतो, देवनारायण महतो, हलधर महतो, बबलू महतो, बिनोद महतो, टुनटुन महतो, बम महतो, बनवाली महतो, अमित महतो, रघु महतो, मनोज म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.