गिरडीह, अप्रैल 13 -- बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर प्रखंड के अड़वारा पंचायत में कुड़मी जनजाति समाज के द्वारा रविवार को प्रकृति पर्व सरहुल मनाया गया। इस मौके पर पूजा-अर्चना की गई एवं सरहुल मिलन समारोह भी आयोजित हुआ। जिसमें सामाजिक आंदोलनकारी छोटन प्रसाद छात्र बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस मौके पर प्रकृति की पूजा की गई एवं गांव की समृद्धि, खुशहाली, अच्छी बारिश के लिए प्रार्थना की गई। साल के फूलों और अन्य प्राकृतिक प्रतीकों के साथ पूजा की गई। पंचायत के बरवाडीह गांव स्थित सरहुल टांड़ में आयोजित सरहुल पूजा सह मिलन समारोह में लुकुईया, अड़वारा, तुकतुको, जमुनिया, ध्वैया आदि गांवों के कुड़मी जनजाति के लोग शामिल हुए। बरवाडीह के मंडरिया थान / जाहेर थान में गांव के महतो केदार महतो के नेतृत्व में नाया कन्हाय सिंह के दौरान पूजा अर्चना की गई। उबाला हुआ महुआ,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.