रांची, जनवरी 30 -- रांची। रांची स्थित एक होटल में शुक्रवार को झारखंड कुड़मी समन्वय समिति की प्रेसवार्ता हुई। समिति के मुख्य संयोजक शीतल ओहदार ने कहा कि आगामी 22 फरवरी को प्रभात तारा मैदान में होने वाली कुड़मी अधिकार महारैली अब एक मार्च को होगी। आयोजन की तिथि में फेरबदल नगर निकाय चुनाव को लेकर किया गया है। मौके पर सखीचंद महतो, दानिसिंह महतो, संजय लाल महतो, सुषमा महतो, अधिवक्ता मिथिलेश कुमार महतो, राजकुमार महतो, सोना लाल महतो, ज्योतिष महतो, रूपलाल महतो, खिरोधार महतो सहित अन्य मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...