गोड्डा, मई 28 -- पथरगामा प्रतिनिधि:- पथरगामा प्रखंड की पीपरा पंचायत अंतर्गत होपनाटोला गांव में कुड़मि समुदाय द्वारा पारंपरिक रहइन परब धूमधाम एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कृषि कार्य की विधिवत शुरुआत करते हुए खेतों में प्रथम बीज डाला गया। टोटेमिक कुड़मी विकास मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार महतो ने बताया कि रहइन परब झारखंड के साथ-साथ पश्चिम बंगाल, ओड़िशा एवं असम में भी कुड़मि समुदाय द्वारा मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि जेठ महीने के तेरहवें दिन इस परब के अवसर पर खेतों में बीज डालने की परंपरा है। कुड़मि समुदाय में "आखाइन जातरा" के दौरान 'अढ़ाई-पाक' की जुताई कर नए कृषि वर्ष की शुरुआत की जाती है तथा इसके बाद प्रथम बीज डालने की परंपरा को ही रहइन कहा जाता है।

रहइन का महत्व उन्होंने बताया कि "रहइन" एक कुड़माली शब्द है, जिसका शाब्दिक...