बरेली, मई 4 -- शाही, संवाददाता। शाही पावर हाउस से संचालित कूड़का नगरीया फीडर की 11 केवी लाइन जर्जर हालत में है। तार आए दिन टूटकर गिर रहे हैं। जिससे 28 गांवों के सैंकड़ों उपभोक्ता परेशान हैं। हल्की हवा-बारिश में ही फॉल्ट हो जाता है। रविवार रात जिया नगला के पास तार टूटने पर अवर अभियंता रामदेव वर्मा ने टीम के साथ रात 11 बजे तक काम कर आपूर्ति बहाल की। सोमवार सुबह फिर फॉल्ट हो गया। कई जगह पोलों के बीच 80-100 मीटर दूरी से तार ढीले लटके हैं। खेतों और घरों के पास चिंगारी के साथ तार गिरने से करंट व आग का खतरा बना है। ग्रामीणों ने बताया कि दो साल पहले सर्वे के बाद कंपनी ने कुछ पोल लगाकर काम अधूरा छोड़ दिया। लाइन के नीचे पेड़ होने से खतरा और बढ़ा है। जेई रामदेव वर्मा की सक्रियता से देर रात तक मरम्मत कर आपूर्ति बहाल हो रही है। ग्रामीणों ने उनके काम की...