रिषिकेष, फरवरी 11 -- कुड़कावाला में दूषित पेयजल आपूर्ति को लेकर बुधवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज लोगों ने जल संस्थान कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। उन्होंने अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शीघ्र समस्या के समाधान की मांग की। जल संस्थान कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि घरों में लगे नलों से दूषित और बदबूदार पानी आ रहा है, जिससे पीने के साथ-साथ खाना बनाने और दैनिक उपयोग में भी परेशानी हो रही है। स्थानीय निवासी संतोषी देवी ने कहा कि इस समस्या को लेकर कई बार जल संस्थान में शिकायत की गई, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन ही मिला। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते व्यवस्था नहीं सुधरी तो गांव में संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ जाएगा। स्थानीय निवासी दिनेश वर्मा ने कहा कि छोटे बच्चे और बुजुर्ग सबसे अधिक प्रभ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.