उरई, मार्च 23 -- जालौन। जनपद के कुठौंदा बुजुर्ग क्षेत्र के निवासियों के लिए परिवहन सुविधा की राह आसान होती दिख रही है। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के उरई डिपो ने ग्रामीणों की निरंतर मांग को स्वीकार करते हुए क्षेत्र में 26 सीटर छोटी बस संचालित करने का औपचारिक प्रस्ताव उच्चाधिकारियों को भेज दिया है। आईजीआरएस पोर्टल पर उठाई थी आवाज कुठौंदा बुजुर्ग निवासी गजेन्द्र सिंह सेंगर, जवान सिंह, शिवम सेंगर और मनमोहन सिंह द्वारा जन सुनवाई पोर्टल के माध्यम से लगातार शासन का ध्यान इस ओर आकर्षित किया जा रहा था। ग्रामीणों की शिकायत का संज्ञान लेते हुए विभाग ने यह कदम उठाया है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक उरई डिपो द्वारा जारी पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया है कि इस मार्ग के लिए 26 सीटर बस का प्रस्ताव सक्षम स्तर पर प्रेषित कर दिया गया है। जैसे ही उरई ड...