देहरादून, मार्च 17 -- कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के जोहड़ी गांव स्थित कुठालवाली में 10.83 लाख की लागत से नवीनीकृत सामुदायिक भवन का मंगलवार को लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए इसे ग्रामीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि सामुदायिक भवन के नवीनीकरण से स्थानीय लोगों को सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है और ऐसे निर्माण कार्यों से जनसुविधाओं में विस्तार होता है।कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सामुदायिक भवन गांव की सामाजिक एकता का केंद्र होता है, जहां विभिन्न आयोजनों के माध्यम से लोगों को जोड़ने का कार्य किया जाता है। इस दौरान गणेश जोशी ने सामुदायिक भवन में आयोजित शिव म...