देहरादून, मई 11 -- नई टिहरी। पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश सिंह धनाई ने सोमवार को जनसंवाद कार्यक्रम में ग्राम कुट्ठा के ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। उन्होंने कहा पर्यटन मंत्री रहते हुए कुट्ठा को पर्यटन ग्राम घोषित करवाया था। जिसके चलते बड़ी संख्या में बड़े व्यवसाय कुट्ठा गांव में निवेश कर रहे हैं। यह गांव अब पर्यटकों की पसंद बन चुका है। पैराग्लाइडिंग का केंद्र भी बन गया है।

पूर्व मंत्री का संवाद पूर्व मंत्री दिनेश धनाई कुट्ठा गांव में नवनिर्मित पंचायत भवन का लोकार्पण कर ग्रामीणों से संवाद स्थापित किया। कहा कि 2012 से 2017 तक विधायक और मंत्री के रूप में काम करने को जो अवसर मिला था, इस दौरान कई ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। 2005 से ठप पड़ी टिहरी झील को 2014 से पर्यटन गतिविधियों का केंद्र बनाया। झील में बोटिंग शुरू करवाई। जिससे बड़ी संख्या में स्थानी...