बागपत, मार्च 20 -- बागपत। नवरात्र में कुट्टू के आटे से बनी पकौड़ी और रोटी खाने से बागपत के एडीएम न्यायिक समेत 30 से अधिक लोगों की तबियत बिगड़ गई। उल्टी और चक्कर आने के बाद सभी को उपचार के लिए सरकारी और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। वहीं, स्वास्थ्य और खाद्य सुरक्षा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने एक दुकान को सील करते छापेमारी अभियान शुरू कर दिया है। नवरात्र में लोग देवी दुर्गे के व्रत रखते है। इस दौरान वे फलाहार के साथ कुट्टू के आटे से बना भोजन करते है। पिछले कुछ वर्षों से मिलावटी कुट्टू का आटा बाजार में सप्लाई हो रहा है। जिसका सेवन करने से लोग बीमार पड़ रहे है। इस बार भी मिलावटी कुट्टू खाने से लोग बीमार पड़ने लगे है। गुरुवार की शाम मिलावटी कुट्टू से बनी पकौड़ी खाने बागपत के एडीएम न्यायिक शिव नारायण व उनके फ...