बागपत, मार्च 21 -- बागपत। बागपत कोतवाली क्षेत्र के फैजपुर निनाना, बड़ौत और पुसार गांव में कुट्टू के आटे से बनी पकौड़ी और कचौरी खाने से 10 से अधिक लोग बीमार हो गए। परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जिलेभर में छापेमारी अभियान चलाया। गत दिवस भी कुट्टू के आटे से बनी खाद्य सामग्री खाने से एडीएम समेत 40 से अधिक लोग बीमार हो गए थे। नवरात्र में व्रत रहने वाले अधिकांश लोग कुट्टू के आटे से कई तरह के व्यंजन बनाकर खाते हैं। शनिवार को बागपत कोतवाली क्षेत्र के फैजपुर निनाना में कुट्टू के आटे से बनी कचौरी और पकौड़ी खाने से ग्रामीण वैभव शर्मा की पत्नी मंजू शर्मा और बेटी शगुन शर्मा की तबीयत बिगड़ गई। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके अलावा बड़ौत में कुट्टू के आटे से बनी कचौरी खाने से ...