शामली, मार्च 22 -- नवरात्र पर कुट्टू के आटे से बनी पकौड़ी खाने से एरटी एवं बाबरी थानाक्षेत्र में महिला सिपाही और उसके पति व गांव गोगवान जलालापुर में एक परिवार के चार सदस्यों समेत आठ लोगों की हालत बिगड़ गयी। तबियत खराब होने पर एरटी से दंपति को शामली जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि गांव गोगवान के एक परिवार के चार सदस्यों को थानाभवन में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह महिला सिपाही एवं उनके पति ने एक निजी असपताल में उपचार कराया। उक्त मामलों को लेकर खाद्य विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं। चिकित्सकों ने इसे फुड़ प्वाइजनिंग बताया है। नवरात्र प्रारंभ होते ही जिले के विभिन्न स्थानों पर कुट्टु के आटे से बने पकौड़ी आदि खाने से लोगों की तबियत बिगडने के नित नए मामले सामने आ रहे है। कैराना के गांव ऐरटी निवासी प्रदीप और उनक...