बिजनौर, मार्च 20 -- नजीबाबाद, संवाददाता। पहले नवरात्र पर व्रत में कुट्टू के आटा के सेवन से करीब 20 लोगों की हालत बिगड़ गई। सभी को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। नजीबाबाद के ग्राम सिकरौडा, लाहक कला, मोहनपुर और खैरुल्लापुर में नवरात्रि के पहले दिन गुरुवार को व्रत में कुट्टू के आटे का सेवन करने से कई लोग फूड प्वाइजनिंग के शिकार हो गए। उल्टियां, पेट में दर्द, सिर दर्द की शिकायत होने पर बिगड़ी हालत में पीड़ितों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समीपुर और प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती कराया गया। बताया कि ग्राम सिकरौड़ा के सुमित, मीनू, बीना, शिवा, जानू, सलोनी, जिया, रिया, सचिन, अंश, सिमरन, श्रद्धा, अंशिका, अमोली, सलोनी, मास्टर हरि सिंह की हालत बिगड़ गई। बीमार लोगों को समीपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। अंश, सिमरन, श्रद्धा, अंशिका, अमोली, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.