बदायूं, मार्च 21 -- जनपद में नवरात्रों को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग सक्रिय हो गया है। जनपद में नवरात्रों के दिनों में बाजार में मिलावटखोर सक्रिय हो गए हैं और खाद्य पदार्थ में मिलावटखोरी की जा रही है। इसको लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापामारी की और सैंपल भरे हैं। जिनको जांच के लिए भेजा है। शुक्रवार को शहर से देहात तक नवरात्रों में मिलावटखोरी को लेकर छापामारी की गई। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय सीएल यादव व मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरपी सिंह के निर्देशन में खाद्य पदार्थो को चेकिंग की। बाजार में सिघांडे का आटा, घी, दूध एवं दुग्ध उत्पाद, कुट्ट का आटा, सेंधा नमक व अन्य फलाहार की गुणवत्ता को अभियान चलाया है। जिसमें ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से विशेष अभियान के दौरान विभिन्न खाद्य परिसरों से कुल पांच सैंपल भरे गए हैं। शहर के गांधी नगर स्थि...