हाथरस, मार्च 25 -- हाथरस। चैत्रीय नवरात्र के त्योहार के दिनों में बाजार में मिलावटी खाद्य पदार्थों की विक्री रोकने हेतु खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन की टीम द्वारा जिले में चलाया जा रहा छापेमारी अभियान जारी है। मंगलवार को भी सहायक आयुक्त टू रणधीर सिंह के निर्देशन में अलग-अलग टीम ने छापेमारी कर कुट्टू का आटा, सेंधा नमक, पनीर और मावा नमूना जांच हेतु लिया। एफडीए की कार्रवाई से मिलावटखोरों में खलबली मची रही। सहायक आयुक्त टू रणधीर सिंह के निर्देशन और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज गुप्ता के नेतृत्व में मंगलवार को चलाए गए छापेमारी अभियान के दौरान टीम ने शहर में मधुगढ़ी स्थित चौधरी जनरल स्टोर से कुट्टू का आटा और कौशिक प्रोविजन स्टोर अलीगढ़ रोड से बंधन ब्रांड सेंधा नमक का नमूना जांच हेतु लिया। सादाबाद में राघव प्रोविजन स्टोर से चाय पत्ती गुड टाइ...