गोरखपुर, जून 13 -- चिलुआताल, हिन्दुस्तान संवाद। कुटुंब रजिस्टर में नाम दर्ज कराने को लेकर हुए विवाद में कुछ लोगों ने ग्राम पंचायत अधिकारी को मारपीट कर घायल कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने सरकारी अभिलेख भी फाड़ दिए। पुलिस ने ग्राम पंचायत अधिकारी की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चरगांवा ब्लॉक के परमेश्वरपुर में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी आदित्य कुमार मिश्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 11 जून को वह पंचायत भवन में बैठकर कार्य कर रहे थे। इसी दौरान गांव के ध्रुपचंद्र निषाद, लाली, संदीप पुत्रगण मगरु निषाद तथा उपेंद्र निषाद पुत्र हीरा निषाद वहां पहुंचे और मोबाइल में दर्ज आधार कार्ड के आधार पर कुटुंब रजिस्टर में नाम चढ़ाने का दबाव बनाने लगे।ग्राम पंचायत अधिकारी के अनुसार उन्होंने नियमानुसार प्रार्थना पत्र देकर...