चंदौली, दिसम्बर 16 -- चकिया, हिन्दुस्तान संवाद। विकासखंड के भीषमपुर गांव के वनवासी बस्ती के दर्जनों रहवासियों का कुटुंब रजिस्टर से नाम काट दिया गया। जिसके चलते मतदाता सूची में नाम दर्ज करने में दिक्कत आ रही है। सोमवार को विकासखंड कार्यालय पर वनवासियों ने प्रदर्शनकर कुटुंब रजिस्टर में नाम दर्ज करने की मांग की। वनवासियों ने कहा कि भीषमपुर गांव उनका परिवार पिछले 50 वर्षों से अधिक समय से रह रहा है। उनका आधार कार्ड भी बना हुआ है। ऐसे में गांव में राजनीतिक द्वेष के चलते एक साल पूर्व बनाए गए नए कुटुंब रजिस्टर में से उनका नाम काट दिया गया। जबकि पुराने कुटुंब रजिस्टर में सभी का नाम दर्ज है। नये कुटुंब रजिस्टर में वनवासी परिवार के शिरजा, छांगुर, नरेश, धीरजा, बुधिया का ही नाम दर्ज है जबकिबंशी, बेचई, देवराज, एकादशी, खिरु, श्रीपत, रुक्मणी, लालमनी, कुं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.