कुटुंब प्रबोधन गतिविधि में की भारत माता की आरती की
अलीगढ़, अगस्त 19 -- अलीगढ़। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की कुटुंब प्रबोधन गतिविधि के तहत मंगलवार को रेलवे रोड पत्थर बाजार स्थित धर्मेंद्र के प्रतिष्ठान पर भारत माता की आरती का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि रतन कुमार मित्र महानगर कार्यवाह, संदीप कुमार महानगर व्यवस्था प्रमुख, मधुकर आर्य महानगर सह सेवा प्रमुख रहे। राकेश ने भारत माता के अखंड स्वरूप के विषय में बताया। संदीप महानगर व्यवस्था प्रमुख के द्वारा भारत माता की आरती की गई। कार्यक्रम में दीपक महा नगर संघचालक, विमल नगर कार्यवाहक, प्रकाश, मनीष बूल, विवेक भारद्वाज, मधुरेश, नवीन उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.