बरेली, दिसम्बर 14 -- बरेली। श्री सिद्धबाबा सरस्वती शिशु मंदिर, छीपीटोला (केशवनगर) में नारी शक्ति के जनजागरण के लिए सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि प्रो. डॉ. शुचि श्रीवास्तव ने भारत के विकास में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। मुख्य वक्ता डॉ. पंकज उत्पल ने कुटुम्ब प्रबोधन एवं पर्यावरण संरक्षण पर भारतीय दृष्टिकोण को रेखांकित किया। कार्यक्रम की प्रस्तावना रजनी शर्मा ने प्रस्तुत की। प्रश्नोत्तरी सत्र का संचालन ज्योति सक्सेना ने किया, जिसमें सही उत्तर देने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। संयुक्त परिसर की नीरज शर्मा एवं मंजू सक्सेना को प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में डॉ. अनीता त्यागी ने अध्यक्षीय मार्गदर्शन सभी का किया। गीतू शर्मा, शशि गुप्ता, नेहा अग्रवाल आदि उपस्थित रहीं।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.