औरंगाबाद, दिसम्बर 3 -- कुटुंबा पुलिस ने एक कार से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने 30 कार्टन देसी शराब और 1 कार्टन विदेशी शराब जब्त की है। इसमें कुल 774 बोतलें मिली हैं, जिनकी कुल मात्रा लगभग 237 लीटर है। तस्कर कार छोड़कर फरार होने में सफल रहा। घटना बीती रात राधास्वामी मंदिर, दोस्ताना के पास एनएच पर की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक कार में शराब की बड़ी खेप लाई जा रही है। सूचना के बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी की, लेकिन चालक अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। कार की तलाशी में शराब के कार्टन बरामद हुए। पुलिस ने वाहन को जब्त कर थाना लाया है। फरार तस्कर की पहचान के लिए तकनीकी जांच की जा रही है। नंबर प्लेट के आधार पर वाहन मालिक और संबंधित लोगों की खोज शुरू कर दी गई है। थानाध्यक्ष मो. इमरान आलम ने बताया कि अवैध शराब परिवहन का मामला ...