औरंगाबाद, जनवरी 22 -- कुटुंबा प्रखंड के भरौंधा, सुही और बलिया पैक्स के लिए नामांकन प्रक्रिया गुरुवार को संपन्न हो गई जिससे अध्यक्ष और कार्यकारिणी पदों पर चुनावी मुकाबले की तस्वीर स्पष्ट हो गई है। दूसरे दिन अध्यक्ष पद के लिए भरौंधा पैक्स से नरेंद्र कुमार तथा बलिया पैक्स से प्रीति देवी ने नामांकन दाखिल किया। कार्यकारिणी के सामान्य सदस्य पद के लिए भरौंधा पैक्स से अजय कुमार सिंह, प्रमिला देवी, अखिलेश मेहता, प्रभा देवी और विमलेश यादव, बलिया पैक्स से प्रियंका कुमारी, कमला देवी, उमेश प्रसाद सिंह और जितेंद्र कुमार सिंह तथा सुही पैक्स से बबन कुमार सिंह ने पर्चे भरे। पिछड़ा वर्ग सदस्य पद के लिए भरौंधा पैक्स से अरविंद यादव और ललिता देवी, सुही पैक्स से मृत्युंजय कुमार और नीलम देवी तथा अति पिछड़ा वर्ग सदस्य पद के लिए भरौंधा पैक्स से धर्मजीत चौहान और प...