औरंगाबाद, अगस्त 30 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 137वां संस्करण रविवार को कुटुंबा पूर्वी मंडल के सभी 73 बूथों पर सुना गया। कार्यक्रम के बाद इसकी जानकारी सरल ऐप पर अपलोड की गई। मंडल अध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि बूथ संख्या 102 से 133 तथा 144 से 184 तक सभी बूथों पर कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने सामूहिक रूप से प्रधानमंत्री का उद्बोधन सुना। उन्होंने कहा कि मन की बात के माध्यम से देश के विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य कर रहे लोगों, सामाजिक पहल और जनभागीदारी की प्रेरक कहानियां लोगों तक पहुंचती हैं। इससे समाज में सकारात्मक कार्यों के प्रति जागरूकता बढ़ती है। यह भी पढ़ें- पीएम के मन की बात सुनने के लिए जुटे लोग कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने संदेशों को ध्यानपूर्वक सुना और उन्हें आम लोगों तक पहुंचाने का संकल्प ...