औरंगाबाद, मार्च 31 -- कुटुंबा गांव निवासी कपिलदेव सिंह की पौत्री नूपुर ने बीटेक में 9.4 सीजीपीए प्राप्त कर बेंगलुरु स्थित एक वैश्विक आईटी कंपनी में 18 लाख रुपये वार्षिक पैकेज पर इंजीनियर के रूप में चयनित होकर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। नूपुर के पिता सुनील सिंह डकरा कोयलवरी में कर्मचारी एवं राष्ट्रीय कोयला मजदूर यूनियन के क्षेत्रीय सचिव हैं, जबकि माता पूनम देवी गृहिणी हैं। नूपुर की प्रारंभिक शिक्षा झारखंड के राज चिल्ड्रेन स्कूल, डकरा में हुई। इसके बाद उन्होंने डीएवी पब्लिक स्कूल, खेलारी से मैट्रिक और दिल्ली पब्लिक स्कूल, रांची से इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी की। उच्च शिक्षा के लिए उन्होंने वीआईटी भोपाल से बीटेक की डिग्री प्राप्त की और उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। नूपुर ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया है। उन्हो...